अद्धयात्मउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

गोरक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ मेरठ के कार्यक्रम में जुटेगे आरएसएस के दिग्गज नेता

पीठ मेरठ में एक बड़ा कार्यक्रम आगामी 7 जून को मेरठ क्रांतिकारी धरा पर करने जा रही है।

Meerut News : सामाजिक समरसता और सनातन धर्म की रक्षा के लिए गौरक्षपीठ गोरखपुर के महंत वर्तमान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज हैं। उनके सामाजिक, राजनीतिक गुरु ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ जी महाराज ने विश्व हिंदू महासंघ, हिंदू युवा वाहिनी आदि संगठन बनाए। पीठ मेरठ में एक बड़ा कार्यक्रम आगामी 7 जून को मेरठ क्रांतिकारी धरा पर करने जा रही है। जिसमें आरएसएस के कई शीर्ष नेताओं स​हित सम्मानित लोग भाग लेगे। इसके बारे में संजीव अग्रवाल उत्तर प्रदेश प्रभारी गोरक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है। इस तैयारी को लेकर ही बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सद्भाव प्रमुख अरुण जिंदल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेंद्र, विश्व हिंदू महासंघ भारत के प्रदेश महामंत्री भानु प्रताप, धर्मेंद्र प्रताप , शहर के अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button