लखनऊस्पोर्ट्स

विजय व कृष्णा को यूपी की सीनियर जूडो टीम की कमान

विजय कुमार यादव
कृष्णा फौजदार

लखनऊः लखनऊ के विजय कुमार यादव और मथुरा की कृष्णा फौजदार को विशाखापटनम (आन्ध्र प्रदेश) में तीन से सात जनवरी तक होने वाली सीनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप के लिए चयनित यूपी टीम का कप्तान बनाया गया है। यूपी जूडो एसोसिएशन की महासचिव श्रीमती आयशा मुनव्वर ने बताया कि जूडो फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में होने वाली चैंपियनशिप के लिये उत्तर प्रदेश की जूडो टीम रवाना हो गयी है। इस प्रतियोगिता में पहली बार टीम चैंपियनशिप भी खेली जायेगी।

चयनित यूपी टीम इस प्रकार हैंः-
महिला वर्गः कृष्णा फौजदार (मथुरा), 2. नेहा यादव (नोएडा), पायल प्रजेश (सहारनपुर), हिना खान (लखनऊ), सारिका (कानपुर), आकृति त्यागी (गाजियाबाद), सना खान (मुरादाबाद)।
पुरूष वर्गः विजय कुमार यादव, अजय यादव (साई लखनऊ), विक्रम (मथुरा), मयंक विश्नोई (मुरादाबाद), कुलदीप सिंह (कानपुर), आलोक पाण्डेय, रोहन विश्नोई (मुरादाबाद)
टीम चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम निम्न हैंः-
महिला वर्गः नेहा यादव (नोएडा), हिना खान (लखनऊ), सारिका (कानपुर), प्रीति (सहारनपुर)।
पुरूष वर्गः विजय कुमार यादव, अजय यादव (साई लखनऊ), रूपेश कुमार (वाराणसी),  आमिर खान (नोएडा)।

Related Articles

Back to top button