पंजाबराज्य

पंजाब में बारिश को लेकर जारी हुई चेतावनी, जानें मौसम का पूरा हाल

जालंधर: पंजाब,हरियाणा, दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड से भले ही निजात मिल चुकी है लेकिन न्यूनतम तापमान अभी भी 4 डिग्री से कम रिकार्ड हो रहा है जोकि सामान्य से 4-5 डिग्री कम आंका जाता है। शाम से लेकर सुबह तड़कसार तक का न्यूनतम तापमान ठंडक का पूरा एहसास करवा रहा है।

इसी बीच पंजाब व हरियाणा के अधिकतर इलाकों में आज बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरवाट दर्ज की गई। इसी बीच दोपहर को चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम में बदलाव लाने का काम किया। देश के विभिन्न राज्यों सहित पंजाब व हरियाणा में बदले मौसम के मिजाज के चलते बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन दिनों में बारिश पड़ने से सर्दी का रंग एक बार फिर से देखने को मिलेगा।

अगले 2 दिनों में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया जोकि औसत तापमान से 3 डिग्री कम है। कश्मीर घाटी की बात की जाए तो आजकल निकल रही धूप के कारण दोपहर के समय मौसम में गर्माहट बनी हुई है जबकि सुबह- शाम को ठंड का प्रकोप जारी है।

7 डिग्री के साथ पहलगाम सबसे ठंडा रहा जबकि गुलमर्ग में तापमान -4.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में कश्मीर में बारिश या हिमपात होने के आसार हैं। अमृतसर रहा सबसे ठंडा, पटियाला सबसे गर्म : अमृतसर का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहने के कारण यह जिला सबसे ठंडा रहा जबकि अधिकतम तापमान सबसे अधिक होने के चलते पटियाला सबसे गर्म रहा। अमृतसर में 3.6 डिग्गी न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 21.7 रहा।

Related Articles

Back to top button