पंजाब

पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में छाए बादल, बारिश की संभावना

चंडीगढ़: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और फिर से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राज्य के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की व सामान्य बारिश की संभावना है। कई जिलों में आंधी व धूल भरी आंधी चल सकती है। बुधवार को भी कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि 24 फरवरी के बाद मौसम फिर से साफ हो जाएगा।मौसम विभाग ने किसानों को अलर्ट कर दिया गया है। विभाग ने कहना है कि अगर बारिश होती है तो खेतों में पानी जमा न होने दें और स्प्रे करने से भी बचे। सोमवार को प्रदेश में दिन भर तेज धूप खिली रही। इसके चलते कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक रहा, जबकि कई जिलों में रात में तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

लुधियाना में मंगलवार को मौसम बदल गया। सुबह बादलों ने शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। सुबह आठ बजे तक सूर्य देव नहीं दिखे। इस दौरान तेज हवाएं चलने से लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ। लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा। सुबह पारा भी 6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 171 पर था। मौसम विभाग की मानें तो आज बादल छाए रह सकते हैं। धूल भरी आंधी की भी संभावना है। गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश भी हो सकती है। अब दिन में पता लगेगा कि यह पूर्वानुमान सही साबित होगा या मौसम दगा देगा। वहीं बुधवार को भी शहर बादल छाए रह सकते हैं। विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो इस हफ्ते लोगों को ठंड झेलनी होगी।

Related Articles

Back to top button