
चंडीगढ़: पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर और रूपनगर जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
13 से 15 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 13, 14 और 15 सितंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। पंजाब के पठानकोट और गुरदासपुर में खास तौर पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
बिजली गिरने की भी आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को बारिश और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और जरूरी सावधानी बरतने को कहा गया है।



