उत्तर प्रदेशराज्य

शराब पीने से पत्‍नी ने रोका तो पति ने कुल्‍हाड़ी से काट दिया गला, पुलिस के आने तक लाश के पास बैठा रहा

कुशीनगर: कुशीनगर के हाटा कोतवाली के पड़री के टोला मैनपुरवा में बुधवार सुबह तीन बजे के करीब शराबी पति ने अपने घर में पत्नी का कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शराबी पति अपने घर पर ही मौजूद रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे को अपने हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

हाटा कोतवाली के पड़री के टोला मैनपुरवा में बुधवार की सुबह तीन बजे शराबी पति रामसिंह ने अपनी ही पत्नी रीता देवी उम्र 38 वर्ष को कमरे में बंद कर कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि हत्यारा राम सिंह आये दिन नशे की हालत में रहता था। जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। मंगलवार की शाम भोजन करने के बाद शराबी राम सिंह अपने चार बच्चों को मकान के दूसरे कमरे में सुला दिया।

80 वर्षीय बुजुर्ग पिता मकान के अन्य हिस्से में सोये हुए थे। राम सिंह अपने स्वयं पत्नी रीता के साथ मकान के दूसरे कमरे को बंद सोये हुए थे। रात को लगभग तीन बजे के करीब शराबी पति राम सिंह ने अपनी पत्नी रीता देवी उम्र 38 वर्ष का कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद खुद घर पर मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button