अन्तर्राष्ट्रीयअपराधटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

तुर्की में घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाओं की रैली

नई दिल्ली (एजेंसी): तुर्की में महिलाओं ने घरेलू हिंसा के विरोध में रैली का आयोजन किया। साथ ही प्रशासन से आग्रह किया है कि वह इसके खिलाफ निर्णय ले। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार इंस्तानबुल में बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने उन महिलाओं की नामों वाली तख्तियां हाथ में ली हुई थीं, जिनकी उनके रिश्तेदार या फिर उनके जीवनसाथी द्वारा हत्या कर दी गई है। साथ ही यौन प्रताड़ना सहित महिलाओं के खिलाफ हो रहे अन्य अपराधों का विरोध किया।

हालांकि इजमीर शहर में पुलिस ने रैली को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद भी कई प्रदर्शनकारियों ने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं के हक के लिए लड़ने वाली संस्था की ओर से कहा गया है कि 10 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है। इस तरह की रैली का आयोजन राजधानी अंकारा और अदाना और अंताल्या शहर में भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि महिलाओं के हक के लिए लड़ने वाली संस्था लगातार तुर्की की सरकार से कह रही है कि काउंसिल ऑफ यूरोप कंवेंशन को महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों और घरेलू हिंसा के खिलाफ सख्ती से लागू करें।

Related Articles

Back to top button