उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

मात्र इतने रुपये एक्स्ट्रा किराया देकर मेरठ से दिल्ली-सहारनपुर सुपरफास्ट में कर सकते है सफर,जाने क्या है रेलवे का नया नियम

सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन में सफर के लिए यात्रियों को 15 रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा। मुजफ्फरनगर से मेरठ का किराया 50 रुपये है। शुक्रवार को ट्रेन नीयत समय 8.40 बजे मेरठ सिटी पहुंची। नए कोचों और साज सज्जा के साथ ट्रेन चलाई गई। इस नई ट्रेन से काफी राहत मिलेगी।

ऐसे रहेंगे टाइमिंग

दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन शनिवार से आरंभ होगी। दिल्ली से सुबह 9.40 बजे आरंभ होकर दोपहर 12.40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। मेरठ सिटी स्टेशन यह सुबह 10.56 बजे पहुंचेगी। दो मिनट के स्टापेज के बाद यह सहारनपुर रवाना होगी। सहारनपुर ट्रेन 1.42 घंटे में पहुंच जाएगी। दोनों ओर से यह ट्रेन मुजफ्फरनगर,मेरठ सिटी तथा गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।

इन स्टेशनों पर ठहरेगी

मेरठ सिटी स्टेशन यह सुबह 10.56 बजे पहुंचेगी। दो मिनट के स्टापेज के बाद यह सहारनपुर रवाना होगी। सहारनपुर ट्रेन 1.42 घंटे में पहुंच जाएगी। दोनों ओर से यह ट्रेन मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी तथा गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन को नए नंबर से चलाया जा रहा है।

यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

कोरोना काल के पहले इसे 64561/64562 नंबर से संचालित किया जा रहा था। अभी स्टापेज में ट्रेन किस समय पहुंचेगी इसकी घोषणा नहीं हुई है। सीमित स्टापेज वाली ट्रेन पहली बार ट्रेन का संचालन होने से दैनिक यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। इस नई ट्रेन से यात्रियों काफी सुविधा मिलने जा रही है।

Related Articles

Back to top button