जीवनशैलीब्रेकिंग

बहुत खास है सूर्य व मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन

ज्योतिष : सूर्य व मंगल दोनों ही अग्नि सम्बन्धी, भरपूर ऊर्जा वाले ग्रह माने जाते हैं। 16 अगस्त को दो बड़े ग्रह राशि में परिवर्तन कर रहे हैं। सूर्य व मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत खास है। ये दोनों ग्रह अपनी-अपना राशि में वापस जा रहे हैं।

मंगल ग्रह इस दिन मीन राशि से अपनी राशि मेष में जा रहे हैं और सूर्य कर्क राशि से निकलकर अपना राशि सिंह राशि में जाएंगे। इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, वहीं कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन अच्छा परिणाम नहीं लाएगा।

सूर्य के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों के लिए अच्छी खबर लाएगा। इस राशि के लोगों को समाज में सम्मान, पद प्रतिष्ठा और धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके अलावा तुला राशि के लोगों को बिजनेस में लाभ और कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों की आय-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिकारियों से संबंध मधुर रहेंगे। मीन वालों को रिश्तेदारों और प्रतिष्ठित लोगों से प्रशंसा मिलेगी, नौकरी में तरक्की होगी।

मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में लाभ और बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह परिवर्तन शुभ समाचार ला रहा है। कन्या राशि के लोगों को ससुराल पक्ष से फायदा होगा। वृश्चिक राशि के लोगों को मेहनत का असली फल मिलेगा। मीन राशि के लोगों को धन की प्राप्ति होगी। कुंभ राशि के लोग जिंदगी में नई मंजिलें हासिल करेंगे।

Related Articles

Back to top button