Lifestyle News - जीवनशैलीअजब-गजब

ये एक काम लड़की के दिल में जगा देगा प्यार, जरा आजमाकर तो देखिए….

अगर आप किसी लड़की को पसंद करने लगे हैं और बात फोन नंबर शेयरिंग तक पहुंच गई है तो अपनी भावनाओं को कंट्रोल करने का यही सही वक्त है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत दोस्ती से ही होती है और धीरे-धीरे रिश्ता प्यार की डोर थाम ही लेता है। अगर आप भी किसी लड़की के प्यार में पड़ चुके हैं तो सबसे आसान और पहला रास्ता है उसे फोन पर चैट के जरिए इंप्रेस करने का लेकिन इस दौरान कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ये एक काम लड़की के दिल में जगा देगा प्यार, जरा आजमाकर तो देखिए....लड़की के सोशल मीडिया को जरूर करें चेक 
आजकल के जमाने में हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा रहता है इसलिए लड़की से बात करने के पहले उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नजर जरूर डालें। ऐसा करने से आपको काफी हद तक आइडिया लग जाएगा कि लड़की क्या करती है और उसे किन चीजों में इंट्रेस्ट है।रोचक विषयों पर करें बात
लड़की से बात करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि उसी विषय पर बात करें जिसके बारे में आपको पता हो और वो बोरिंग न हो। अक्सर ऐसा होता है कि लड़के लड़की के रिस्पॉस पर ध्यान नहीं देते और बात बनने से पहले ही बिगड़ जाती है।चैट करते समय फेंके नहीं
अक्सर लड़के लड़की के सामने इंप्रेशन जमाने के चक्कर में इतना हाकने लगते हैं कि लड़की को ये बात समझ आ जाती है कि लड़का सिर्फ नाटक कर रहा है सच्चाई कुछ और ही है।

हमेशा लड़की से सिर्फ उसके बारे में न पूछें
लड़को को हमेशा ऐसा लगता है कि अगर लड़की से सिर्फ उसी के बारे में बात करेंगे तो उसे अच्छा लगेगा। ऐसा न करें ,क्योंकि एक समय बाद लड़की बोर होने लगती है हो सके तो अपने बारे में भी उसे कुछ अच्छा जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button