दिल्लीराजनीति

PM मोदी चाहे तो आज ही केजरीवाल को गिरफ्तार कर ले

आम आदमी पार्टी का केंद्र सरकार के साथ चल रहा द्वंद्व कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को दो आप विधायकों की गिरफ्तार के बाद आप नेता आशुतोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आशुतोष ने साफ कहा कि आप किसी से नहीं डरती। भाजपा चाहे तो कल की बजाय आज ही संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा दे। 

l_ashutosh-1469444338 (1)आशुतोष ने मोदी को गंदी राजनीति का सर्वेसर्वा बताते हुए आप नेताओं की गिरफ्तारी को साजिश बताया। आशुतोष ने सोमवार को कहा कि केंद्र से दिल्ली का हक मांगना धर्मयुद्ध है। महाभारत में कौरवों से पांडवों ने 5 गांव मांगे थे, लेकिन हम कह रहे हैं कि हमें दिल्ली दे दो। काम करने दो, अगर काम नहीं करने दिया तो धर्मयुद्ध चलेग और फिर पूरा देश देना पड़ेगा।

लोग कहने लगे हैं मोदी साजिश कर रहे हैं

आशुतोष ने कहा कि गुजरात, गोवा, पंजाब, हिमाचल में लोग कह रहे हैं कि मोदी आपको फंसा रहे हैं। हम लोगों ने घर में कह दिया है कि किसी भी दिन पुलिस आकार आशुतोष को गिरफ्तार कर सकती है। गंदे आरोप लागए जा सकते हैं। मैंने अपनी पत्नी से कह दिया है घबराना मत, मोदी इस गंदी राजनीति के सर्वेसर्वा हैं। हम इससे नहीं डरते हैं। 

उन्हीं नवाज शरीफ को मोदी केक खिलाते हैं

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि हाफिज सईद और नवाज शरीफ के बोल एक हैं और उन्हीं नवाज शरीफ को नरेंद्र मोदी केक खिलाते हैं। भगवंत मान के संसद वीडियो पर आशुतोष ने कहा कि हम संविधान और संसद को मानने वाले लोग हैं, लेकिन ये दलितों पर अत्याचार करने वाले लोग हैं। जहां तक सुरक्षा घेरे की बात है तो आईएसआई को पठानकोठ घुमाया गया, लेकिन आम आदमी पार्टी के सांसद ने तस्वीर खींच ली तो सुरक्षा को खतरा हो गया।

सिद्धू के लिए आप के रास्ते खुले हैं

भाजपा से नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू के आपश् में शामिल होने की खबरों पर आशुतोष ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए दरवाजे हर ईमानदार के लिए खुले हैं, फिर चाहे वो नवजोत सिंह सिद्धू हो या परगट सिंह। सैंकड़ों लोग गुजरात और गोवा में भाजपा से आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

 
 

Related Articles

Back to top button