अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी पंजाब में वाहनों ने 15 को रौंदा, 2० घायल

pakइस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार को एक बस अड्डे पर प्रतीक्षा कर रहे लोगों को दो वाहनों ने रौंद दिया जिससे 15 लोग मारे गए और 2० अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक  डेरा गाजी खान जिले के टोटक बस अड्डे के समीप दो विपरीत दिशाओं से आ रहे दो वाहन एक दूसरे के समीप से गुजरते समय अपना नियंत्रण खो बैठे। सड़क दुर्घटना में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाद में घायल हुए 3० लोगों में से 9 और लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों ने वाहन में आग लगा दी और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button