मनोरंजन

प्रेग्नेंट सुनिधी ने 6 महीने का बेबी बंप के साथ इवेंट में किया परफॉर्म…

मुंबई। फेमस सिंगर सुनिधी चौहान के घर बहुत जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। सुनिधी 6 महीने से प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद सुनिधी के पापा ने दी थी। लेकिन हाल ही में सुनिधि मुंबई के एक सिंगिंग लाइव इवेंट में पहुंची, जहां पहली बार उन्होंने अपना 6 महीने का बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

प्रेग्नेंट सुनिधी ने 6 महीने का बेबी बंप के साथ इवेंट में किया परफॉर्म...प्रेग्नेंट सुनिधी ने 6 महीने का बेबी बंप के साथ इवेंट में किया परफॉर्म…प्रेग्नेंट सुनिधी ने 6 महीने का बेबी बंप के साथ इवेंट में किया परफॉर्म…

इस इवेंट में पहली बार सुनिधी अपना बेबी बंप फ्लॉट करती नज़र आईं

फिलहाल उन्होंने घर से बाहर निकलना कम कर दिया है और नए प्रोजेक्ट्स लेना भी बंद कर दिया है। लेकिन इस इवेंट में पहली बार सुनिधी अपना बेबी बंप फ्लॉट करती नज़र आईं। साथ ही अपने गानों पर जबरदस्त परफॉर्म भी किया। उनके परफॉर्मेंस से साफ झलक रहा था कि वो इनदिनों बहुत खुश हैं। इस वक्त सुनिधी का सारा फोकस अपने पुराने कमिटमेंट्स को जल्द से जल्द पूरा करने में है। इसके साथ ही होने वाली मम्मी अपने आने वाले बेबी के स्वागत की तैयारियों में लगी हुई हैं। इन दिनों सुनिधि खासतौर पर बच्चे के स्वागत के लिए घर सजा रही हैं।

तलाक से 9 साल बाद की दूसरी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनिधि चौहान ने 18 साल की उम्र में मां-बाप के खिलाफ जाकर 13 साल बड़े कोरियोग्राफर और डायरेक्‍टर बॉबी खान से साल 2002 में शादी की थी। सुनिधि ने गोपनीय तरीके से शादी की थी। इस दौरान उनका साथ अन्नू कपूर और उनकी पत्नी ने दिया था। उन्होंने ही सुनिधि के शादी का रिसेप्शन प्लान किया था। लेकिन फिर अचानक 1 साल बाद दोनों अलग हो गए। सुनिधि का कहना था कि बॉबी अपनी लाइफ से कुछ और ही चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:- AIADMK के महासचिव पद से हटाई गईं शशिकला क्या है ये बड़े बदलाव का कारण…

फिर बॉबी से अलग होने के 9 साल बाद सुनिधि ने 2012 में म्यूजीशियन हितेश सोनिक से शादी की। दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे, और अब उनकी फैमिली पूरी होने जा रही है, घर में तीसरा मेहमान आने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button