Lifestyle News - जीवनशैली

भोजन से जुड़े इन नियमों का करें पालन, मिलेगी भगवान की कृपा

हमारे जीवन के बारे में कई सारी बातें शास्त्रों में बताई गई है। इन बातों को शास्त्रों में बताया गया है इसके साथ ही इससे संबंधित नियमों का पालन करने के बारे में भी बताया गया है। हमारे शास्त्रों में भोजन से संबंधित कई सारे नियम बताएं गये हैं, जिनका पालन करने से जीवन में ईश्वरीय कृपा मिलती है। आज हम इस लेख में शास्त्रों में बताए गए उन नियमों के बारे में बता रहे हैं जिनका पालन भोजन करते समय जरूर किया जाना चाहिए।

  • शास्त्रों में माना जाता है कि हमेशा भोजन जमीन में बैठ कर करना चाहिए। बिस्तर में बैठ कर भोजन करने से शरीर से गर्मी बाहर नहीं निकलती है। जिससे लीवर से संबंधित परेशानी हो सकती है।
  • वास्तु में माना जाता है कि पूर्व की ओर मुख करके भोजन करने से आयु बढ़ती है। इसके साथ ही उत्तर दिशा की ओर मुख करके भोजन करते हैं, जीवन में लंबी आयु के साथ ही लक्ष्मी कृपा भी मिलती है। शास्त्रों के अनुसार दक्षिण दिशा की ओर भोजन करने से भय बढ़ता है व बुरे सपने दिखाई देते हैं।
  • शास्त्रो के अनुसार खाना खाने से पहले हाथ, पैर और मुंह को धोना चाहिए। शास्त्रों में माना जाता है कि गीले पैर भोजन करने से स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी का अंत होता है। होता है और उम्र में बढ़ौतरी होती है।
  • शास्त्रों में माना जाता है कि बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जात है कि ऐसे घर में लक्ष्मी का निवास नहीं होता। घर में दरिद्रता व अशांति का माहौल बना रहता है।

Related Articles

Back to top button