राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने लिया फीलिन की स्थिति का जायजा

cm1हैदराबाद (एजेंसी)। राज्य के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने फीलिन चक्रवात के संबंध में अधिकारियों से तैयारियों का जा़यजा लिया। रेड्डी ने राज्य के मुख्य सचिव को जिलाधिकारियों, रक्षा बलों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के अधिकारियों के साथ मिलकर फीलिन’ चक्रवात के संबंध में तैयारियों का जायजा लेने के लिए कहा। अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज सुबह चक्रवात की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।
विशाखापतनम में संवादाताओं से बात करते हुए राजस्व मंत्री एन रघुवीर रेड्डी ने कहा कि सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। मछली पकड़ने गए मछुआरों को वापस ले आया गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री के मुरली मोहन और वरिष्ठ अधिकारी श्रीकाकुलम जिले में हालात का करीब से जायजा लिया। जिले में लगभग 52 हजार स्थानीय लोगों को बाहर निकाला गया और 25 हजार लोगों को चक्रवात आश्रय स्थलों में रखा गया।

Related Articles

Back to top button