National News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिफीचर्ड

राहुल की रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत पर विवाद

uuuसंगरूर(एजेंसी)। पंजाब के संगरूर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के दौरान एक कार्यकर्ता की हुई मौत को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि 65 बर्ष के मुख्तियार सिंह के शव का आज कपियल गांव के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।  
मृतक के एक करीबी रिश्तेदार हरनेक सिंह ने भीषण गर्मी के बावजूद रैली स्थल पर पेयजल और वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को उनकी मौत का कारण बताया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री वैâप्टन अमिंरदर सिंह ने कल की रैली में दिए अपने संक्षिप्त भाषण में यहां पीजीआईएमईआर के सैटेलाइट कैसर अस्पताल के शिलान्यास स्थल पर पेयजल सुविधा की कमी पर अफसोस जताया था। इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ता की मृत्यु ने यहां राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।  वहीं शिरोमणि अकाली दल (शीअद) के राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढीढसा ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का `आम आदमी’ की पार्टी होने का दावा एक `धोखा’ है। उन्होंने कहा, `एक पार्टी जो अपने कार्यकर्ता की रक्षा नहीं कर सकती, वह देश के आम आदमियों की रक्षा वैâसे करेगी।’ हालांकि, ढीढसा ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को इस अस्पताल की स्थापना का श्रेय दिया।  भाजपा के राज्य सचिव जिंतदर कालरा ने कहा कि रैली स्थल पर मौजूद पुलिसर्किमयों से उन्हें पता चला है कि बेहोश होने से पहले मृतक पानी मांग रहा था। कालरा ने कहा कि उन्होंने राज्य एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को चिट्ठी लिख इस मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button