International News - अन्तर्राष्ट्रीय
सऊदी अरब में 5 भारतीय जिंदा दफन!

रियाद। सऊदी अरब की एक अदालत में तीन लोगों ने इकबाल किया है कि उन लोगों ने पांच एशियाई मजदूरों संभत: भारतीयों को चार वर्ष पहले एक खेत में जिंदा दफन कर दिया था। यह जानकारी मीडिया में आई रिपोर्ट में दी गई है। जिंदा दफन लोगों के शव एक किसान अली हबीब को मिले थे। अली हबीब ने दो वर्ष पहले एक बुजुर्ग महिला से देश के पूर्वी प्रांत कातिफ के सफवा इलाके में यह जमीन किराए पर ली थी और इस माह के शुरू में सफाई के दौरान उसे शव मिले। यह अपराध 2०1० में घटित हुआ था। अरब न्यूज के मुताबिक पुलिस ने विदेशियों और सऊदी नागरिकों सहित 25 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले के तीन संदिग्धों ने बुधवार को अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया।