Political News - राजनीतिउत्तर प्रदेशफीचर्ड

सपा ने हर बार दंगों को हवा दी- राजनाथ

Rajnathनई दिल्ली। जब-जब यह पार्टी सत्ता में आई है उसने दंगों को हवा दी है। दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर जाने से आज रोके गए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यह आरोप उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर लगाए। उन्होंने कहा कि सपा उनकी पार्टी के नेताओं को अलग से निशाना बना रही है। सिंह ने बताया कि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात कर उन्हें राज्य की स्थिति से अवगत कराएगा।  
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं दंगे में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलना और हालात का जायजा लेना चाहता था। जिला प्रशासन ने यह कह कर मुझे जाने की अनुमति नहीं दी कि वर्तमान स्थिति के चलते ऐसा संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि खबरिया चैनलों के हाल के स्टिंग आपरेशन से साबित हो गया है कि हिंसा में उनकी भूमिका है, जो आज उत्तर प्रदेश की सत्ता में हैं। सपा और बसपा आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की वर्तमान स्थिति से लाभ उठाना चाहते हैं। सिंह ने बताया कि दंगा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, वहां हुई क्षति तथा हिंसा के कारणों की जांच के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश विधायक दल के नेता हुकुम सिंह की अध्यक्षता में समिति बनाई है। यह समिति 24 सितंबर को राष्ट्रपति से मुलाकात कर रिपोर्ट उन्हें सौंपेगी।

A valid URL was not provided.

Related Articles

Back to top button