अद्धयात्म

अंकज्योतिष : आपके लिए 29 जून का लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है…

अंक -1
नाम अक्षर A I J Q Y
सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौका है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। नए प्रेम संबंध बनेंगे लव रिलेशन में स्टेबिलिटी आएगी। गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते है, इससे आपको खुशियां हासिल होंगी। बच्चों की सेहत में बदलाव आ सकता है। आपके उच्च अधिकारी आप पर नजर रखे हुए है उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल

अंक- 2
नाम अक्षर B K R
अपने वसूलों के कारण फायदा होगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो धन की स्थिती में सुधार आएगा। आज आपका समय आत्मबल बढ़ाने का है। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका नया प्रेम-प्रसंग शुरू हो सकता है। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाइट ब्लू

अंक -3
नाम अक्षर C G L S
आज आपके यहां पर रिश्तेदार या घनिष्ठ व्यक्ति का आगमन हो सकता है। व्यापार की स्थिति ढीली रह सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में मनोवांक्षित परिणाम मिलेंगे। यात्राएं हो सकती है लेकिन आर्थिक तौर से नुकसानदेह रहेंगी। पति-पत्नी में मनमुटाव रहेगा लेकिन शाम तक स्थिति सुधर जायेगी।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- क्रीम

अंक- 4
नाम अक्षर D M T
व्यापार में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। कोई विश्वासघात कर सकता है संतानों से मदद मिलेगी। वीजा, पासपोर्ट, इमीग्रेसन आदि की समस्या रहेगी। प्रेम से पारिवारिक जीवन व प्रेम सम्बन्धों के मध्य बेहतर ताल-मेल स्थापित कर लेंगे। किसी मित्र की तरफ मदद करने का हाथ बढ़ा सकते है।
शुभ अंक- 32
शुभ रंग- हल्का हरा

अंक- 5
नाम अक्षर E H N X
अपने व्यक्तित्व और रंग-रुप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित हो सकती है। व्यापार में हानि तो नहीं होगी, परंतु व्यापार में ज्यादा संभावनाएं भी नहीं रहेंगी। उच्च शिक्षा व विदेशी शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को कागजात सम्बन्धी परेशानी हो सकती हैं। प्रेम सम्बन्धों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित रहेगा।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- सिल्वर

अंक- 6
नाम अक्षर U V W
आपको कई तरफ से आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में कामयाबी हासिल होगी। जरुरत है सिर्फ महत्वपूर्ण कदम उठाने की। ऑफिस में स्नेह का माहौल बना रहेगा। अगर आज यात्रा कर रहे है तो अपने सामान की सुरक्षा करें चोरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- फिरोजी

अंक -7
नाम अक्षर – O Z
कामकाज की व्यस्तता हावी रहेगी। कोर्ट कचहरी धन- सम्पत्ति सम्बन्धी विवाद का निपटारा हो सकता है। इंटरव्यू, साक्षात्कार आदि में भी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्राओं में आज आपको स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। जंक फूड आदि खाने से तकलीफ हो सकती है। प्रेम- सम्बन्धों के चलते परिवार में कई बार तनाव का वातावरण बनेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी

अंक- 8
नाम अक्षर F P
किसी काम को करने का कोई बेहतरीन मौका मिल सकता है। भावनात्मक रुप से आप अपनी जरुरतों को प्राथमिकता देंगे। आर्थिक तौर पर तकलीफें आयेगी, आप किसी से उम्मीद न करें। प्रतियोगिता एवं विभागीय परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। प्रेमी-प्रेमिका के सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- हरा

अंक- 9
विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट यदि आ रहा है तो मन के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपका समय शानदार तरीके से बीतेगा। आपका आध्यात्मिकता की तरफ आकर्षित होंगे। पति-पत्नी दोनों एक दूसरे की भावनाओं व विचारो का सम्मान करेंगे। फिजूल खर्चो पर नियंत्रण रखें। यात्राएं हो सकती है, लेकिन खर्चे बढ़ेगा। दुनिया को देखने का नजरिया तथा जिस माहौल में आप रहते है, उसमे बदलाव आएगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- गोल्डन

Related Articles

Back to top button