अद्धयात्म

अंकज्योतिष 5 जुलाई 2019: जानिए आज का लकी नंबर और शुभ रंग

अंक-1,
नाम अक्षर –A I J Q Y
वैवाहिक जीवन में अनबन रहेगी। जमीन-जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। ऑफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है। मित्र से मुलाकात मन हल्का करेगी।
शुभ अंक -5, शुभ रंग – हरा।

अंक–2,
नाम अक्षर–B K R
प्रेमी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। पार्टनरशिप में नये व्यापार की शुरूआत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये शुभ दिन, कुछ जातकों को स्कालरशिप मिल सकती है।
शुभ अंक-3, शुभ रंग- ब्राउन।

अंक – 3,
नाम अक्षर –C G L S
सेहत ढीली हो सकती है। पैर और मसल के दर्द के कारण कमजोरी महसूस कर सकते हैं। परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन को ध्यानपूर्वक इन्वेस्ट करें। कहीं ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान न हो जाए, इस बात का पूरा ख्याल रखें। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
शुभ अंक-2, शुभ रंग –केसरिया।

अंक –4,
नाम अक्षर –D M T
मन अशांत रहेगा। मन की शांति के लिए धर्मिक स्थानों में जाएं या कोई अच्छा कार्य करें। पेट खराब हो सकता है। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल कम रहेगा।
शुभ अंक – 11, शुभ रंग – हल्का नीला।

अंक-5,
नाम अक्षर –E H N X
अपनी स्फूर्ति और बुद्धि के कारण रूके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती हैं। प्रेमी को खुश करने के लिये अलग से प्रयास करने पड़ेंगे।
शुभ अंक – 8, शुभ रंग – हल्का पीला।

अंक-6,
नाम अक्षर- U V W
बजट बना कर चलेंगे, तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चे बढ़ सकते हैं। विवाह तय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है।
शुभ अंक – 4, शुभ रंग– गुलाबी।

अंक – 7,
नाम अक्षर –O Z
धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने खर्चों को आप सही तरीके से मैनेज कर पायेंगे। घर की नवीकरण करा सकते हैं। अत्यधिक क्रोध भाई-बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है। ऊंची आवाज में बात न करें। शुभ अंक -4, शुभ रंग– हल्का नीला।

अंक – 8,
नाम अक्षर-F P
अपने धन को बांट कर रखें। आर्थिक उन्नति हो सकती है। ऑफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें। कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी प्लान बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक -15, शुभ रंग – बैंगनी

अंक – 9
जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें। निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रूतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नई डील बन सकती है। लव लाइफ उत्साह से भरी रहेगी।
शुभ अंक – 12, शुभ रंग – लेमन।

Related Articles

Back to top button