स्पोर्ट्स

अंडर-16 में अर्जुन तेंदुलकर, ‘एकलव्य’ बने प्रणव धनावड़े!

एजेंसी/ arjun1वडोदरा। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर का चयन हुबली में 24 मई से होने वाली अंतर क्षेत्रीय टूर्नामेंट में पश्चिम क्षेत्र की अंडर-16 टीम में किया गया है। अर्जुन के इसी चयन ने एक नई चर्चा की शुरुआत भी कर दी है। छह जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में सेलेक्शन की खबर ज्यादा सुर्खियों में इसलिए हैं क्योंकि एक पारी में 1000 रन बनाने प्रणव धनावड़े का इस टीम में चयन नहीं हुआ।

प्रणव धनावड़े जैसी उभरती प्रतिभा के न चुने जाने से सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग धनावड़े को आज का एकलव्य बता रहे हैं। प्रणव के पिता एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं। जिस चयन समिति ने अंडर-16 टीम का चयन किया है उसमें समीर दीघे भी थे। दीखे सचिन तेंदुलकर के करीबी और शुभचिंतक के रूप में जाने जाते हैं।

स्‍कूली क्रिकेट में 1,009 रन की नाबाद पारी खेलकर देश ही नहीं अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर धनावड़े खबरों में छा गए थे। इस पारी के बाद धनावड़े को खुद सचिन तेंदुलकर ने अपने ऑटोग्राफ वाला बल्ला गिफ्ट किया है। महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह जैसे स्टार क्रिकेटरों ने भी उन्हें बधाई दी थी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने भी प्रणव को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से सम्मानित किया था।

अंडर-16 पश्चिम क्षेत्र टीम

ओ.एम. भोसले (कप्तान), वासुदेव पाटिल, सुवेद पारकर, समित पटेल, संप्रीत बग्गा, यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, नील जाधव, अर्जुन तेंदुलकर, योगेश डोंगरे, अथर्व अंकोलेकर, सूरज सुरयाल, सिद्धार्थ देसाई, आकाश पांडे, मुकुंद सरदार। स्टैंड बाय : किरण मोरे, सत्यलक्ष्य जैन, निहार भुयान, विग्नेश सोलंकी, वैभव पाटिल।

Related Articles

Back to top button