पर्यटन

अंद्रेता : कला और संस्कृति का अनूठा स्थल

स्तक टाइम्स/एजेंसी- andretta-new_1447680541अंद्रेता हिमाचल प्रदेश का एक सुंदर स्थान है, जो आपकी रचनाशीलता को बढ़ाता है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पालमपुर से सड़क मार्ग से केवल 20 मिनट की दूरी तय करके आप अंद्रेता पहुंच जाते हैं। कला और संस्कृति के लिए इस स्थान का विशेष महत्व है। यह “आर्टिस्ट कॉलोनी’ के लिए जाना जाता है, जिसकी स्थापना 90 साल पहले आइरिश महिला नोरा रिचर्ड्स ने की थी। वे एक लेखिका और नाटककार थीं जो 20वीं सदी के मध्य में अंद्रेता में बस गई थीं और पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों को नाटक की शिक्षा देती थीं।
“अंद्रेता पॉटरी एंड क्राफ्ट सोसायटी’ यहां के तमाम दर्शनीय स्थलों में से एक है। इसे 1983 में स्थापित किया गया। इसका एक प्रोडक्शन स्टूडियो है, जो बहुत सुंदर पॉटरी का निर्माण कर रहा है। इससे लगा हुआ टेराकोटा म्यूजियम है। इसमें जहां एक तरफ आस-पास के गांवों के कुम्हारों के हाथों बनी वस्तुओं का संग्रह है, वहीं दूसरी ओर दुनियाभर से लाई गईं कलात्मक वस्तुएं हैं।

Related Articles

Back to top button