फीचर्डराष्ट्रीय

अखिलेश यादव कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बोले अच्छा लड़का..

akhilesh-yadav-rahul-gandhi_201698_152021_08_09_2016लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अच्छा लड़का मानते हैं। अखिलेश यादव ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक के बाद राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली की किसान यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी अच्छे लड़के हैं। वह अक्सर ही यात्रा पर रहते हैं। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश में हैं।

उन्होंने कहा कि यह तो सौभाग्य है कि राहुल गांधी अमेठी से सांसद है। उनको तो लगातार ही उत्तर प्रदेश आते-जाते रहता चाहिए। जिससे कि उनके साथ हमारी दोस्ती भी बढ़ जाएगी। उत्तर प्रदेश अगर वह लगातार आते रहेंगे तो कहीं न कहीं पर तो उनसे हमारी मुलाकात होती रहेगी। इससे हमारी दोस्ती बढ़ जाएगी। अगर दो अच्छे लोग मिल जाएं तो क्या बुरा है। इसके बाद आज उन्होंने अखबार के कार्टून का जिक्र किया। जिसमें किसान खटिया पर बैठा है, सामने लैपटॉप रखा है और साइकिल खड़ी है।

मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के सामने दोस्ती मजबूत करने का प्रस्ताव रखकर आने वाले समय में समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के बीच में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी एक साथ मैदान में उतरने का संकेत भी दिया है।

हालांकि, अखिलेश यादव के प्रस्ताव को कांग्रेस नेताओं ने खारिज कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि उन्हें अखिलेश से दोस्ती की कोई जरूरत नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button