उत्तर प्रदेशराजनीति

अखिलेश यादव ने कहा-ताकतवर लोगों ने जमा लिया हर व्यवस्था पर कब्जा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश को नए प्रधानमंत्री की चाहत है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा नेतृत्व के रहते देश में खुशहाली आना संभव नहीं है। स्थिति ये है कि अब वही नीतियां तय कर रहे हैं जो ज्यादा मुनाफा कमाते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा-ताकतवर लोगों ने जमा लिया हर व्यवस्था पर कब्जाताकतवर लोगों ने व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है। वे शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में उनसे मिलने आए श्रमिकों व शारीरिक परीक्षा व साक्षात्कार में सफल होने के बावजूद पुलिस भर्ती से बाहर किए गए अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के युवाओं से मुखातिब थे। 

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में आए श्रमिकों व युवाओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कामगारों और किसानों की समस्या के निदान के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है।

आज गरीब की आवाज दबाई जा रही है। साइकिल चलाकर गरीब विरोधी लोगों को परास्त किया जाएगा। भाजपा को हटाने के लिए प्रगतिशील लोगों को एकजुट होना पड़ेगा।

सपा पब्लिक सेक्टर को ताकत देने के पक्ष में हैं। पुलिस भर्ती में नियुक्ति वंचित युवाओं ने कहा कि उन्हें न्यायालय या समाजवादी सरकार बनने पर ही न्याय की उम्मीद है। इंटक प्रतिनिधियों ने अखिलेश को मां विंध्यवासिनी का प्रसाद व शाल देकर सम्मानित किया।

नफरत फैलाना भाजपा का एजेंडा

अखिलेश ने कहा कि जाति-धर्म के नाम पर देश को उलझाया जा रहा है। समाज में नफरत फैलाना भाजपा का एजेंडा है। नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि एक पीढ़ी बिना काम के और ऊर्जा के इस्तेमाल के बर्बाद हो जाएगी। भाजपा को गाय माता की कोई चिंता नहीं। वह किसानों की समस्याओं से ध्यान हटाना चाहती है। कहा कि आजादी बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना देश हित में है। 

Related Articles

Back to top button