राष्ट्रीयलखनऊ

अखिलेश सरकार दानिश और प्रियंका को देगी 30-30 लाख

danish-priyanbaलखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एशियाई खेलों के महिला रिले रेस में स्वर्ण पदक लेने वाली टीम की सदस्या प्रियंका और हॉकी टीम के सदस्य दानिश को 30-30 लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है। दोनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश से हैं। मुख्यमंत्री ने इनके प्रयासों की सराहना की है और उनके उज्ज्वल जीवन की कामना की है। महिला रिले रेस की सदस्या सुश्री प्रियंका मुजफ्फरनगर जिले की हैं जबकि भारतीय हॉकी टीम के सदस्य दानिश प्रदेश के इलाहाबाद जिले के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें बधाई देते हुए देश के गौरव को विश्व पटल पर ले जाने के लिए खुशी जाहिर की है।

Related Articles

Back to top button