स्पोर्ट्स

इन पांच नए शहरों में बजेगा अब की बार IPL का डंका, हो सकता है बड़ा बदलाव

अगले साल यानी 2020 में आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज होगा। इसके पहले सीजन की शुरुआत 2008 में हुई थी। पहले सीजन में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था।

इसके ठीक तीन साल बाद यानी 2011 में आईपीएल में 10 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें कोच्चि और पुणे की फ्रेंचाइजी टीमें शामिल थी। फिर अगले साल 2012-13 में नौ टीमें हुई। सहारा समूह की पुणे वॉरियर्स ने भी 2013 के बाद खुद को लीग से बाहर कर लिया था, जिसके बाद 2014 से इस लीग में फिर से आठ टीमें हो गई।

वहीं आईपीएल 2020 में एक बार फिर 10 टीमें हिस्सा ले सकती है। यह बात हम इसलिए कह रहे हैं कि हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के हितधारकों और फ्रेंचाइजी मालिकों की लंदन में इस सप्ताह हुई बैठक में टीमों की संख्या को आठ से 10 करने पर चर्चा हुई थी। ऐसे में आइए जानते हैं वो पांच नये शहर, जहां साल 2020 में बज सकता है आईपीएल का डंका…

राजकोट (गुजरात)
आईपीएल 2016 और 2017 में यहां मैच खेला गया था। 2016-17 में गुजरात लायंस की टीम बनी, जिसकी अगुआई सुरेश रैना ने किया था। मालूम हो कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को दो साल (2016-17 में) के लिए बैन कर दिया गया था। राजकोट में कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। याद हो कि 2011 वर्ल्ड कप का क्वार्टर फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला गया था। इसके अलावा भी कई मैच यहां होते रहते हैं।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जिसने देश को कई क्रिकेटर्स दिए हैं। कुछ तो वर्तमान में टीम इंडिया का हिस्सा हैं तो कई रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ भी आईपीएल फ्रैंचाइजी की कतार में है। कयास लगाया जा रहा है कि कानपुर और लखनऊ के बिजनेसमैन 2020 में आईपीएल टीम की खरीदारी करने के लिए उत्सुक हैं। बाकी लखनऊ में स्टेडियम की अगर बात की जाय तो यहां अटल बिहारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है, यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और वेस्टइंडीज (टी-20 ) बीच मैच खेला गया था। बता दें कि पहले इस स्टेडियम का नाम इकाना था, जो बाद में बदल दिया गया। वहीं, कानपुर में तो ग्रीन पार्क स्टेडियम है ही, जहां कई अतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं।

पुणे (महाराष्ट्र)
यहां साल 2016 और 2017 में मैच खेला गया। 2016-17 के दौरान पुणे की फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीमें शामिल थी। यहां मुंबई और पुणे के बीच आईपीएल 2017 का फाइनल खेला गया था, जहां मुंबई ने खिताब अपने नाम किया था।

रांची (झारखंड)
यहां से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आते हैं। यह उनका होम ग्राउंड है। रांची में भी कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। यहां के फ्रैंचाइजी आईपीएल 2020 में टीम पर दांव लगा सकते हैं।

कोच्ची (केरला)
साल 2011 में यहां आईपीएल का मैच खेला गया था। उस समय केरला की फ्रैंचाइजी कोच्ची तुस्कर केरला थी। उस दौरान यहां कई मैच खेले गए। सूत्रो के मुताबिक एक बार फिर यहां के फ्रैंचाइजी आईपीएल की टीम खरीदने में पैसा लगा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button