राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

अटल के जन्मदिन पर 89 किलो के लड्डू का भोग!

atalलखनऊ (दस्तक ब्यूरो। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता विविध कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम में 89 किलो के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। पार्टी के अवध क्षेत्र के प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि आलमबाग में चंदरनगर गेट के सामने स्थित मौनी बाबा मंदिर में भव्य कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह  वरिष्ठ नेता व सांसद लालजी टंडन  महापौर डा. दिनेश शर्मा  पूर्व विधायक सुरेश तिवारी  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि इंदिरानगर स्थित लेखराज मार्केट के शनिदेव मंदिर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया है। कार्यक्रम में 89 किलो के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button