राष्ट्रीयलखनऊ

अधिकारी मस्त, मंत्री पस्त, सरकार बेबस

akhilesh newलखनऊ। नौकरशाही के दबाव में सपा सरकार बेबस नजर आ रही है। लाख कोशिशों के बाद भी आलाधिकारियों के काम में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। लिहाजा पीडब्ल्यूडी और सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव को फिर राज्य के सरकारी नलकूपों को ठीक करने का आदेश देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। लगातार विपक्ष के आरोपों में घिरी सपा सरकार अपनी छवि सुधारने की कवायद में जुटी है। अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा सरकार सीएम अखिलेश यादव विकास योजनाओं पर विशेष जोर दे रहे हैं। इसके बाद भी लापरवाह अधिकारियों के कारण सरकार की करकिरी हो रही है। अधिकारियों को कामकाज को लेकर खुले तौर पर नाराजगी जता चुके सीएम के चाचा और सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव भी अब लाचार नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिंचाई और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। शिवपाल यादव ने कहा है कि तत्काल सरकारी नलकूपों के विद्युत दोष ठीक किए जाएं ताकि किसानों को अधिक से अधिक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही उन्होंने लघु डाल नहरों के दोष दूर करने के भी निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताते चलें, तीन महीने भी शिवपाल ने नलकूपों के विद्युत कनेक्शन दुरुस्त करने के आदेश पारित किए थे। उन दिनों अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उन पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई थी। तीन महीने बाद फिर नलकूपों के मरम्मत कार्य पूरे करने के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button