फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

अधिवेशन में अपनी भावी रणनीति का संकेत देगी सपा

sapa_1लखनऊ में समाजवादी नेताओं का समागम 8 से

लखनऊ।  समाजवादी पार्टी के प्रदेष प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि लम्बे अरसे बाद लखनऊ में समाजवादी नेताओं का समागम 8 अक्टूबर,2014 से षुरू हो रहा है। समाजवादी पार्टी के तीन दिवसीय अधिवेशन का समापन 10 अक्टूबर,2014 को होगा। प्रथम दिवस पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के उपरांत अधिवेषन में राजनीतिक आर्थिक प्रस्ताव के माध्यम से पार्टी अपनी भावी राजनीति और रणनीति का संकेत देगी। इस दृश्टि से यह अब तक का सबसे महत्वपूर्ण अधिवेशन होगा। सन् 2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से बनी समाजवादी सरकार की उपलब्धियों के साथ सन् 2017 में आसन्न विधान सभा चुनावों की रणनीति को भी इस अधिवेशन में चर्चा होगी ही। समाजवादी पार्टी के इस 9वें अधिवेशन की तैयारियों में छोटा-बड़ा हर नेता कार्यकर्ता पूरे जोश-खरोश के साथ लगा है। जनेष्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ में विषालकाय वाटर प्रूफ पंडाल के नीचे 40- 60 फिट का भव्य मंच और भोजन के लिए 500- 100 फिट के पंडाल में व्यवस्था हैं। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव के राजनैतिक सफर पर डाक्यूमेंन्ट्री बड़ी-बड़ी एलईडी की स्क्रीनों पर दिखाई जाएगी। 40,000 वाट का साउंड सिस्टम लगा है। 24 बड़े स्पीकर और 93 छोटे स्पीकर जगह-जगह लगाए गए है। मोबाइल वैनों का भी प्रचार में इस्तेमाल होगा। समाजवादी पार्टी के चार युवा संगठनों लोहिया वाहिनी, समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी छात्रसभा तथा मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के नौजवान अधिवेशन स्थल की व्यवस्था और अनुषासन बनाए रखने में सहयोग करेगें। सम्मेलन में एक दर्जन से ऊपर प्रदेषों के पदाधिकारी भाग ले रहे है। कार्यक्रम के अनुसार  08 अक्टूबर,2014 को पूर्वान्ह 10:00 बजे मुलायम सिंह यादव द्वारा झण्डारोहण किया जायेगा। सम्मेलन में सर्वप्रथम पार्टी संविधान के अनुसार राश्ट्रीय अध्यक्ष तथा राश्ट्रीय कार्यसमिति का निर्वाचन किया जायगा। तदोपरांत राश्ट्रीय अध्यक्ष का सम्बोधन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित पार्टी के सभी वरिश्ठ नेता एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता प्रतिनिधि उपस्थित रहेगे। 08 अक्टूबर,2014 को ही अपरान्ह् 3:00 बजे राजनैतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पर चर्चा प्रारम्भ होगी। 09 अक्टूबर,2014 को भी प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी। इसी दिन सांय 5:00 बजे प्रस्ताव पारित करने की कार्यवाही होगी। राजनैतिक-आर्थिक प्रस्ताव को राश्ट्रीय महासचिव प्रो0 राम गोपाल यादव अंतिम रूप दे रहे हैं। अंतिम दिन 10 अक्टूबर ,2014 को 10:00 बजे से खुला अधिवेशन होगा। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष के सम्बोधन के साथ दोपहर 12:30 बजे सम्मेलन की कार्यवाही का समापन होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button