अद्धयात्म

अनजाने में किये गए ये काम भी होते है अल्पायु के कारण…

हमारे हिन्दू शास्त्रों में और गरुड़ पुराण में कई ऐसी बातें बताई गई है जिनका पालन करना जरुरी बताया जाता है। ऐसे में गरुड़ पुराण के अनुसार अगर यह काम किए जाते हैं तो व्यक्ति की उम्र कम होने लगती हैं। इस कारण से इन कामों को करने से बचना चाहिए।

नहीं करें ये काम:

# गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति सुबह देरी से उठते हैं उसकी सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी के साथ गुरुड़ पुराण में लिखा गया है कि सुबह के समय हर किसी व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त के दौरान उठना चाहिए और भगवानी की पूजा करनी चाहिए।

# गरुड़ पुराण में लिखा है जो लोग रात के समय दही और ठंडी चीजों का सेवन करते हैं उनकी आयु पर इसका बुरा असर पड़ता है। जो लोग रात को सोने से पहले दही खाते हैं उनको कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

# गरुड़ पुराण के अनुसार अगर आप पुराना, सूखा या बासा मांस खाते हैं तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ता है और आपको कई तरह के घातक रोग लग सकते हैं।

# जब किसी इंसान के शरीर को जलाया जाता है तो उसमें से निकलने वाला धुआं काफी हानिकारक होता है इस कारण से श्मशान के धुएं से दूर रहना चाहिए।

Related Articles

Back to top button