टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

अनुष्का के प्यार में घर छोड़ने पर तैयार हो गए विराट!

virat-anushka_17_17_06_2016मुंबई। भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने मुंबई में घर लिया है अटकलें लगाई जा रही है कि विराट जल्द ही दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो सकते हैं।

विराट ने ये घर दक्षिणी मुंबई के वर्ली इलाके में खरीदा है। ये फ्लैट लगभग 7000 वर्ग फीट का है जिसकी कीमत लगभग 34 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सबसे दिलचस्प बात ये है की विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी मुंबई में रहती हैं। यह फ्लैट वर्ली में निर्माणाधीन औंकार 1973 प्रोजेक्ट के ‘सी’ विंग में है।

कोहली को केवल सिर्फ चार दीवारों के साथ फ्लैट मिल जाएगा। विराट घर को अपने हिसाब से डिजाइन करवा सकेंगे। बिल्डर के कार्यालय से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है कि फ्लैट को इस तरह से बनाया गया है कि फ्लैट खरीदने वाला मालिक उसको अपने हिसाब से बना सकता है। विराट कोहली के नजदीकी लोगों ने बताया कि फ्लैट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए वो इस बात पर कुछ नहीं कह सकते हैं।

विराट पिछले काफी समय से लगातार मुंबई में आते-जाते रहे है। वे इन दिनों गर्लफ्रेंड व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ काफी समय गुजार रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने मुंबई में सेलिब्रिटी चैरिटी फुटबॉल मैच आयोजित किया था। उन्होंने इसके अलावा हयात रिजेंसी में स्माइल फाउंडेशन के लिए गाला डिनर भी आयोजित किया था। (मिड डे)

Related Articles

Back to top button