मनोरंजन

अनुष्का शर्मा कर रहीं अपने मैटर्निटी कपड़ों की नीलामी

नई दिल्ली: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने प्रेग्नेंसी के दिनों में खूब एक्टिव रहीं, उन्होंने एक से बढ़कर एक क्यूट और स्टाइलिश अवतार में फोटोज शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अनुष्का ने स्टाइलिश ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। वहीं, अब उनके ये स्टाइलिश मैटर्निटी आउटफिट नीलामी के लिए रखे गए हैं। ये नीलामी एक चैरिटी काम के लिए की जा रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का बेहद कम कीमतों में अपने आउटफिट नीलाम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद मैटर्निटी आउटफिट की कीमत के बारे में बताया है।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो के जरिए चैरिटी सेल का ऐलान किया है। उनकी ये चैरिटी ईवेंट पानी की बचत से जुड़ी है। अनुष्का वीडियो में बता रही हैं कि- ‘अर्बन इंडिया में अगर सिर्फ 1 परसेंट प्रेग्नेंट महिलाएं नए बनाए गए प्रोडक्ट्स के बजाए प्रीलव्ड मैटर्निटी क्लोदिंग का एक पीस भी खरीद लें तो हम इतने पानी की बचत कर सकते हैं जो एक एक इंसान 200 सालों तक पीता है’।

Related Articles

Back to top button