उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

अपना दल की कृष्णा पटेल ने तोड़ा भाजपा से गठबंधन, लगाए कई आरोप

Mirzapur : BJP Prime Ministerial candidate Narendra Modi  with National President of Apna Dal Krishna Patel (L) at an election rally in Mirzapur on Friday. PTI Photo  (PTI5_9_2014_000153A)

अनुप्रिया के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से उनकी मां कृष्णा पटेल का पारा चढ़ा हुआ है। अब मां-बेटी के बीच की तू-तू-मैं-मैं सबके सामने आ गई है।

अनुप्रिया को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बृहस्पतिवार को भाजपा से गठबंधन तोडऩे का ऐलान कर दिया। 

उन्होंने ये ऐलान लखनऊ में दारुलशफा ए ब्लाक के कॉमन हॉल में राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यसमिति, मंडल और जिला अध्यक्षों की बैठक के दौरान किया।

उन्होंने भाजपा पर गठबंधन धर्म नहीं निभाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा बांटों और राज करो के फार्मूले पर चल रही है। उसने अपना दल की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है।  

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा से अपना दल का सीटों का तालमेल हुआ था। अपना दल ने गठबंधन धर्म निभाते हुए केंद्र की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। लेकिन, भाजपा ने अपना दल को तवज्जो नहीं दी

Related Articles

Back to top button