स्पोर्ट्स

अपना नया आशियाना देखने पहुंचे विराट और अनुष्का,क्या एक साथ शिफ्ट होने जा रही है यह जोड़ी!

विराट और अनुष्का के चर्चे इन दिनों खूब रहते हैं। पिछले दिनों दोनों की सगाई की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। जिसके शांत होने के बाद एक बार फिर से अनुष्का और विराट को एक साथ स्पॉट किया गया। खबरों के अनुसार मंगलवार को मुंबई के वर्ली इलाके की एक बिल्डिंग में देखा गया। यह इमारत अभी बन ही रही है। कहा जा रहा है कि दोनों अपना आशियाना यहीं बसाने वाले हैं।

48-anu_5

 

वर्ली में बन रही इस इमारत का नाम ‘ओंकार 1973’ है। इस बिल्डिंग के 35वें फ्लोर पर विराट आपना नया घर बना रहे हैं। इस जगह पर विराट ने अक्टूबर 2015 में एक फ्लैट बुक कराया था। यह फ्लैट पांच बेडरूम वाला है। जिसका काम देखने के लिए विराट और अनुष्का ने मंगलवार शाम को यहां नजर आये।

तो खबरें एक बार फिर से तेज हो गई हैं कि विराट और अनुष्का क्या अपने नये घर में साथ शिफ्ट करने जा रहे हैं? क्या शादी शहनाईयां अब दूर नहीं हैं? ये तो बस आने वाला समय ही बताया। फिलहाल अनुष्का अपनी फिल्म फिल्लौरी की शूटिंग में व्यस्त है और विराट अपने करियर की नई ऊंचाईयों को छूने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा साथ छुट्टियां बिताने के बाद हाल ही में वापस लौटे हैं। विराट-अनुष्का क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां मनाने 25 दिसंबर को उत्तराखंड पहुंचे थे। जिसके कुछ दिन बाद उन्हें उनकी फैमिलीज ने भी उन्हें ज्वॉइन कर लिया था।

इस दौरान नए साल में दोनों के सगाई की करने की खबरें भी चलने लगी थीं। हालांकि बाद विराट ने ट्वीट करते हुए सगाई की खबरों को बकवास बताया था। विराट ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि वह जब भी शादी करेंगे सबको जरुर बतायेंगे।

Related Articles

Back to top button