राष्ट्रीयव्यापार

अपाचे 160 का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में होगा लॉन्च, एबीएस फीचर से हो सकती है लैस

नई दिल्ली : TVS ने अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक अपाचे का लेटेस्ट अपाचे RR 310 मॉडल हाल ही भारत में लॉन्च किया है। प्रीमियम बाइक सेगमेंट में नई अपाचे आरआर 310 बाइक के बाद अब टीवीएस 160 में बदलाव कर इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। अपाचे की यह बाइक नए अंदाज में दस्तक देगी। इसमें क्या कुछ होगा खास, आइए जानते हैं…
Apache RTR 160 यूं तो बाजार में खूब बिक रही है लेकिन समय की मांग को देखते हुए टीवीएस इसे अपडेट कर रही है। इसमें लंबे वक्त से बदलाव भी नहीं किया गया है। इस बाइक में इंजन 159.7cc का होगा। यह सिंगल सिलिंडर इंजन 15 बीएचपी का पावर और 13 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करेगा। बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगी।
इसके साथ ही इसमें एबीएस यानी ऐंटी ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है। इस नई बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया। यह भारत में कब लॉन्च होगी, इस बारे में कोई आॅफिशल जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। टीवीएस इसे 2018 में लॉन्च कर सकती है। इसे नई दिल्ली आॅटो एक्सपो में भी पेश किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, यह 64 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। इसका भारतीय बाजार में सुजुकी जिक्सर से मुकाबला होगा।

Related Articles

Back to top button