अन्तर्राष्ट्रीय

अफ्रीका के विकास के लिए 33 अरब डालर का अमे. निवेश

dollerवाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफ्रीका महाद्वीप में विकास सहायता के लिए 33 अरब डालर खर्च करने का वादा किया है, ताकि अफ्रीकी देशों के विकास की संभावनाओ का लाभ उठाया जा सके। उन्होंने यह घोषणा वाशिंगटन में 50 से अधिक अफ्रीकी नेताओं के साथ तीन दिवसीय शिखर बैठक के दौरान की। यह अपनी तरह की पहली बैठक थी। राष्ट्रपति ने सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि इस प्रकार के निवेश से अफ्रीका में आर्थिक वृद्धि का नया दौर शुरू होगा। सम्मेलन का अयोजन ओबामा की पहल पर किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका अफ्रीका की प्रगति के लिए एक बड़ा और दीर्घकालिक निवेश कर रहा है। हमारी सरकार और हमारे अन्य भागीदारों की ओर से कुल मिलाकर करीब 33 अरब डालर का निवेश किया जाएगा। इससे पूरे अफ्रीका में विकास के प्रयासों को मदद मिलेगी और इससे अमेरिका में भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका जब तक अफ्रीका के साथ व्यापार का विस्तार करता है, अमेरिका में दसियों हजार रोजगार के नये अवसर सृजित होते हैं। प्राकृतिक संसाधनों के धनी अफ्रीकी महाद्वीप में चीन और अन्य उभरते देशों की गतिविधियां बढ़ने के मद्देनजर अमेरिका ने उस क्षेत्र के साथ संबंध मजबूत करने के लिए सप्ताहांत यह अभूतपूर्व सम्मेलन आयोजित किया था।

Related Articles

Back to top button