अजब-गजबअपराधफीचर्डराष्ट्रीय

कर्नाटक के लोकायुक्त को चाकू मारकर किया घायल

बेंगलुरू। लोकायुक्त पी विश्वनाथ शेट्टी के चैंबर में घुसकर एक व्यक्ति ने उन्हें चाकू मार दिया। लोकायुक्त शेट्टी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी घटना की जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हमला करने वाला शख्स कौन है और उसने यह वारदात क्यों की, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है।
लोकायुक्त शेट्टी को शहर के माल्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लोकायुक्त कार्यालय में मेटल डिटेक्टर भी लगा हुआ है लेकिन आरोपी चाकू के साथ लोकायुक्त के चैंबर में दाखिल कैसे हुआए इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोकायुक्त का हाल जानने के लिय मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अस्पताल पहुंचे। सिद्धारमैया ने कहा कि लोकायुक्त की हालत खतरे से बाहर है। यह बात भी सामने आई है कि लोकायुक्त कार्यालय पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के पास हथियार नहीं थे। एक व्यक्ति ने चाकू से तीन बार लोकायुक्त पर हमला किया। चाकू लगने के बाद लोकायुक्त फर्श पर गिर पड़े। लोकायुक्त कार्यालय में सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है।

Related Articles

Back to top button