Entertainment News -मनोरंजन

अब क्राइम ब्रांच के चंगुल में फंसी शिल्पा शेट्टी, पूछे ये सवाल तो फूट-फूटकर रोने लगी

मुंबई। पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा के फंसने के बाद शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के बंगले पर भी छापा मारा। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी का स्टेटमेंट भी दर्ज किया। क्राइम ब्रांच के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक पूरे स्टेटमेंट के दौरान शिल्पा शेट्टी 3 से 4 बार रोने लगीं। शिल्पा शेट्टी ने इस दौरान क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से ये भी पूछा कि आप बताइए कि क्या राज कुंद्रा ने ऐसा ( पोर्नोग्राफी ) काम किया है?

इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को ये भी बताया कि इस पूरे मामले की वजह से उनकी इमेज को गहरा धक्का लगा है। उनके हाथ से कई ब्रांड्स और कॉन्ट्रेक्ट्स भी निकल गए हैं। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने विआन इंडस्ट्रीज में शेयर होल्डिंग में हिस्सेदारी को लेकर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को 2 से 3 बार आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी की है।

शिल्पा शेट्टी और कुंद्रा से पूछे गए ये सवाल:

  • क्या आपको हाट्शॉट के बारे में पता है। उसे कौन चलता है?
  • हॉटशॉट के विडीओ कंटेंट के बारे में आप क्या कुछ जानती हैं?
  • क्या कभी आप हाट्शॉट के कामकाज में शामिल हुई हैं ?
  • क्या कभी प्रदीप बक्शी ( राज कुंद्रा के जीजा) से हाट्शॉट को लेकर बातचीत हुई है?
  • आप वियान कम्पनी से साल 2020 में क्यूं निकलीं? जबकि कंपनी में काफी हिस्सेदारी थी?
  • क्या आपको वियान और कैमरिन के बीच के पैसों के व्यवहार की जानकारी है?
  • पोर्न वीडियो को लंदन भेजने या अपलोड करने में कई बार वियान के दफ़्तर का इस्तेमाल किया है। क्या आपको इसकी जानकारी है?
  • क्या आपको राज कुंद्रा के सारे कामकाज की जानकारी है (कि वो कौन-कौन सा काम करते हैं? उनके बिज़नेस)?

Related Articles

Back to top button