राज्यराष्ट्रीय

अब तक मध्य प्रदेश में 15 और असम में 37 लोगों की मौत, बाढ़ का कहर जारी

kaharएजेंसी/ नयी दिल्ली: मध्य प्रदेश और असम में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ से अब तक मध्य प्रदेश में 15 और असम में 37 लोगों की मौत हो गई है। 

पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ आने के कारण 15 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों के मरने की पुष्टि की थी। मौसम विभाग भोपाल के निदेशक अनुपम काश्यपी ने बताया कि इंदौर, उज्जैन और होशंगाबाद संभागों के अलावा राज्य की राजधानी के कुछ हिस्सों में आज (सोमवार) भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने चौहान से बातचीत की है और उन्हें राहत और बचाव अभियानों में सभी मदद देने का आश्वासन दिया है।

असम में बाढ़ से अब तक 37 लोगों की मौत हो गई। लखीमपुर, गोलाघाट, मोरीगांव, बारपेटा और जोरहाट जिलों में 1.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने बाढ़ के हालात की समीक्षा की। असम में मोरीगांव जिले में स्थित पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में ब्रह्मपुत्र नदी के पानी से 60% भर गया है और दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले ग्रेट इंडियन एक सिंह वाले गैंडों की रिहायश वाले जगह के लगभग 50% बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

राजस्थान में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक समाप्त हुये पिछले 24 घंटों में कम से कम तीन स्थानों पर 10 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई है। उत्तरी मानसून के जोधपुर पार कर जाने के साथ ही राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है और आने वाले सप्ताह में और बारिश होने का अनुमान है। शनिवार से जुबार हट्टी में 21 मिलीमीटर और धर्मशाला में 18 मिलीमीटर बारिश हुई है।

 

महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक के उत्तरी भीतरी भाग और केरल में मानसून लगातार सक्रिय है जबकि राष्ट्रीय राजधानी में बारिश नहीं हुई है जिसके कारण उमस का असर रहा और अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड और उत्तरी ओडिशा के पड़ोसी इलाकों के उपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में उल्लेखनीय बारिश नहीं हुई है जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

राज्य में मौसम कार्यालय ने बताया कि दक्षिण पश्चिम दिशा से 45-55 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवा चली और ओडिशा तट के नजदीक और इससे दूर इसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक चली गई। मौसम के खराब हालात को देखते हुये मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में हिसार सबसे गर्म स्थान रहा और यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में रविवार दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया और राज्य के कई इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश हुई है। कोलकाता का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आसमान में बादल छाये रहे। यहां पर 8.9 मिलीमीटर बारिश हुई।

Related Articles

Back to top button