मनोरंजन

अभिषेक बच्चन के ऑपोजिट प्रियंका चोपड़ा को देखने से नाखुश थी ऐश्वर्या

मुंबई: सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में अभिषेक बच्चन का प्रियंका के ऑपोजिट कास्ट किए जाने से ऐश्वर्या राय बच्चन खुश नहीं थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के रोल को लेकर ऐश्वर्या काफी उलझन में थीं। बात यह थी कि फिल्म का ज्यादातर हिस्सा मां और बेटी के रिलेशनशिप पर बेस्ड था, जिसमें मां प्रियंका चोपड़ा थीं और बेटी के रोल में ज़ायरा वसीम नजर आई थीं।

फिल्म में पिता का रोल काफी कम था। ऐश्वर्या चाहती थीं कि उनके हसबैंड स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर निभाएं। खबर यह भी थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन खुद पहले प्रियंका चोपड़ा के रोल नजर आनेवाली थीं। बता दें कि फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ आयशा चौधरी की लाइफ पर बेस्ड कहानी है। फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज़ हुई थी और अभिषेक बच्चन को आयशा के पिता का रोल ऑफर किया गया था।

हालांकि बाद में इस रोल में फरहान अख्तर नजर आए और प्रियंका चोपड़ा आयशा की मां की भूमिका में थीं। आयशा मोटिवेशनल स्पीकर थीं जिन्हें 13 साल की उम्र में पता चला था कि उन्हें पल्मोनरी फ्रायब्रॉयसिस है। आयशा साल 2015 में 18 साल की थीं जब उनका निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button