फीचर्डराष्ट्रीय

अभी-अभी: अगर आपके पास भी है 500 का नया नोट, तो आपके लिए है ये खबर

रोज खबरे आ रही हैं कि आज यहां से इतने नकली पकड़े गए तो आज यहां से। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के मयूर विहार में हुआ है। संतोष कुमार नाम के एक ऑटो चालक को एक शख्स ने 500-500 के दो नकली नोट दे दिए।

ये भी पढ़ें:- बुजुर्गों के रेल टिकट के लिए जरूरी नही होगा आधार

अभी-अभी: अगर आपके पास भी है 500 का नया नोट, तो आपके लिए है ये खबर

सख्स ने अशोक नगर से द्वारका के लिए ऑटो किया था। वह ऑटो से कुछ सामान रखकर ले गया था। इस दौरान ऑटो वाले ने उससे 800 रुपए किराया मांगा। लेकिन उस व्यक्ति ने 800 के असली नोटों के बजाय 500 के दो नकली नोट पकड़ा दिए। हालांकि इन नोटों पर साफ लिखा है। मनोरंजन का खजाना, लेकिन चालक ने इस पर ध्यान नहीं देते हुए नोट रख लिए और अपने पास से 200 और दे दिए।

अभी-अभी: अगर आपके पास भी है 500 का नया नोट, तो आपके लिए है ये खबर

ये भी पढ़ें:- जब मॉडल ने एयरपोर्ट पर बम होने का किया मजाक

जब वह मयूर विहार आया तो उसने देखा कि यह तो नकली नोट हैं। ऐसा देख उसके होश उड़ गए। बता दें कि पहली नजर में ये नोट एकदम असली है, अगर ध्यान से न देखा जाए तो कोई भी बेवकूफ बन सकता है।

बता दें कि नोटबंदी को 24 घंटे भी नहीं हुए थे और बाजार में 2000 और 500 के नकली नोट आ गए थे। इसके बाद से देश के अलग अलग हिस्सों में काफी लोग पकड़े गए हैं। जिनके पास से भारी मात्रा में नकली नोट प्रिंटर और नोट बनाने वाले कागज मिले थे।

Related Articles

Back to top button