अजब-गजबमनोरंजन

अभी-अभी: ऐसा कर बूरे फंसे बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर, शिकायत दर्ज

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स को लेकर विवादों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार भी ऋषि कपूर अपने एक आपत्तिजनक ट्वीट के लिए विवादों में घिरे हैं। इस विवादित ट्वीट के कारण उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई है। अभी-अभी: ऐसा कर बूरे फंसे बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर, शिकायत दर्ज

बता दें कि ऋषि कपूर ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से एक बच्चे की न्यूड तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह बच्चा बिना कपड़ों के हेडफोन लगाए खड़ा था। मुंबई की एक गैरसरकारी संस्था जय हो फाउंडेशन के जनरल सेक्रटरी और ऐडवोकेट आदिल खत्री ने इस मामले में ऋषि कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

राम रहीम प्रकरण से हिमाचल को अरबों का नुकसान, आज भी नहीं चलेंगी बसें और ट्रेनें

खत्री ने मीडिया को बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर, मुंबई साइबर सेल और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को ऋषि कपूर के खिलाफ शिकायत भेजी है जिसमें बताया गया है कि उन्होंने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से एक बच्चे की न्यूड और पोर्नोग्रफिक इमेज शेयर की है।

Related Articles

Back to top button