BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

अभी-अभी: मायावती ने किया बड़ा एलान, नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। हमारा गठबंधन बेहतर स्थिति में है। उनका मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों चुनाव न लड़ना पार्टी के हित में रहेगा। सपा और बसपा के गठबंधन के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि क्या मायावती लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।

कुछ ऐसा भी बोली मायावती 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रेसवार्ता के बाद इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के बाद दोनों ही पार्टियां हर मोर्चे पर एक-दूसरे के साथ नजर आ रहीं हैं। कल ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘इतिहास चक्र’ नाम से सपा-बसपा गठबंधन का लोगो ट्वीट किया था। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती को गरीबों की आवाज बताते हुए कहा था कि यह वक्त महापरिवर्तन का है जो कि, आकर रहेगा।

आज बीजेपी भी जारी कर सकती है सूची 

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं को खासा मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में मंगलवार देर रात तक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और नितिन गडकरी समेत कई अन्य नेता पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button