टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

अभी-अभी: राम मंदिर पर PM मोदी का बड़ा बयान, पहले कानून प्रक्रिया फिर अध्यादेश पर विचार

नया साल शुरू हो चुका है। ये साल राजनीतिक पार्टियों के लिए बेहद अहम हैं। इस साल लोकसभा चुनाव 2019 होने वाले है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों को देख बीजेपी खूब जोरो-शोरो से कमियों पर काम कर रही है। बीजेपी के वादों में सबसे अहम राम मंदिर निर्माण का मुद्दा था, जो सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी तक के लिए टाल दिया। ऐसे में हिंदू संगठन के लोग तो बीजेपी पर दबाव बना ही रहे हैं, साथ ही अपनी पार्टी के नेता भी बगावती सुर बोलने लगे हैं।

अभी-अभी: राम मंदिर पर PM मोदी का बड़ा बयान, पहले कानून प्रक्रिया फिर अध्यादेश पर विचारराम मंदिर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान सामने आया हैं। पीएम मोदी ने अपने बयान में साफ किया कि राम मंदिर पर कोई अध्यादेश नहीं आयेगा, कानून से ही राम मंदिर बनेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हम राम मंदिर पर अध्यादेश नहीं लायेंगे। पहले कानूनी प्रक्रिया होगी, अगर कोई हल नहीं निकलता तो अध्यादेश पर विचार किया जायेगा। इसलिए न्यायिक प्रक्रिया पूरे होने का इंतजार करना होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार राम मंदिर पर अध्यादेश नहीं सरकार लायेगी। कानून से ही राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर की राह में कांग्रेस रोड़ा बन रही हैं। कांग्रेस के वकील राम मंदिर की राह में अंड़गा डाल रहे हैं।

इसके अलावा, पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव पर बोलते हुए कहा कि इस बार 2019 का चुनाव जनता बनाम महागठबंधन होगा। पीएम मोदी ने दिल्लू के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने ट्वीट पर दावों पर सवाल खड़े किए। सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान के खिलाफ एक लड़ाई थी, लेकिन एक लड़ाई से पाकिस्तान नहीं सुधरेगा।

इसके अलावा, पीएम मोदी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि चार पीढ़ियो से गांधी परिवार देश पर राज कर रहा हैं। गांधी परिवार जमानत पर बाहर हैं। वित्तीय गड़बड़ी में गांधी परिवार बेल पर है। कुछ लोग गांधी परिवार का बचाव करने में जुटे हुए हैं, उनकी जानकारियां छिपा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button