अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य
मेरठ में होटल पर थूक लगाकर बनाता था रोटी, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी मुस्तकीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
मेरठ। मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र में स्थित एक होटल में रोटी पर थूक लगाकर बनाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना फलावदा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महलका स्थित आमिर होटल/ढाबे पर रोटी बनाने का कार्य करने वाले युवक मुस्तकीम पुत्र असफाक निवासी ग्राम महलका थाना फलावदा द्वारा रोटी बनाते समय जानबूझकर रोटी पर थूक लगाता था। इससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो रहा था। इसी के साथ विभिन्न समुदायों के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थी। इस मामले में आरोपी मुस्तकीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उसको थाना फलावदा पुलिस ने हिरासत में लिया।



