उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अमर सिंह फतेहपुर सीकरी से लड़ सकते हैं चुनाव

amarलखनऊ/दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व नेता अमर सिंह और जया प्रदा क्रमश: फतेहपुर सीकरी और अमरोहा से राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। दोनों ने सोमवार को रालोद (रालोद) की सदस्यता ग्रहण की। रालोद की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने सोमवार को लखनऊ में बताया कि जया प्रदा अमरोहा और अमर सिंह फतेहपुर सीकरी से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह और रामपुर से सांसद जया प्रदा केंद्रीय मंत्री और रालोद अध्यक्ष अजित सिंह की उपस्थिति में दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर 12 बजे रालोद में शामिल हो गए। इन दोनों नेताओं के शामिल होने से रालोद को पश्चिमी उप्र में मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुलायम से अलग होने के बाद अमर ने लोकमंच नामक एक नई पार्टी का गठन किया था लेकिन उत्तर प्रदेश में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

Related Articles

Back to top button