राजनीतिराज्य

अमित शाह ने गांधी को बताया चतुर बनिया

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस किसी एक विचारधारा पर आधारित पार्टी नहीं है वह तो स्वाधीनता प्राप्त करने का एक विशेष उद्देश्य और व्हीकल है। दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे चुनाव की तैयारियां लेने के लिए पहुंचे। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ता ध्यान दें।

ये भी पढ़ें: MP में राहुल को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और हुए गिरफ्तार

अमित शाह ने गांधी को बताया चतुर बनियाउन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि महात्मा गांधी ने कांग्रेस को बिखेरने की बात कही थी। महात्मा गांधी बहुत चतुर बनिया थे। उन्हें पता था आगे क्या होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वे अपनी विचारधारा को लेकर साफ हैं। जो भी देशद्रोही नारे लगाता है वह देशद्रोही कहलाता है।

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन : राहुल बोले मृतक किसानो को मिले शहीदों का दर्ज़ा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश की 1650 राजनीतिक पार्टियों में से भाजपा और सीपीएम का आंतरिक लोकतंत्र है। कांग्रेस में परिवार से ही पीढ़ी दर पीढ़ी नेतृत्व चला आ रहा है भाजपा में अध्यक्ष को लेकर यह नहीं बताया जा सकता कि अगला अध्यक्ष कौन होगा।

Related Articles

Back to top button