अपराधदिल्लीराष्ट्रीय

अमीरजादों ने BMW रेस के दौरान 4 को रौंदा

l_bmw-accident-1460798510एजेन्सी/ नोएडा में एक ओवर स्पीड बीएमडब्ल्यू कार ने चार लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के दो बीएमडब्ल्यू कार में आपस में रेस हो रही थी। रेस के समय एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार लड़का हाथ में पिस्टल लहराता हुआ निकल गया। 

हादसे में घायल हुए एक शख्स की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। हादसा करीब 12:30 बजे हुआ है। घायल में शामिल एक की मरने की खबर आ रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।  

Related Articles

Back to top button