अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका-वियतनाम में शहीद हुए चीनी सैनिकों के सदैव आभारी : वियतनाम

vt1हनोई। वियतनाम के लोगों ने अमेरिका-वियतनाम युद्ध के दौरान देश की ओर से लड़ते हुए शहीद हुए चीनी सैनिकों को नमन किया। इसके लिए देश के उत्तरी बाक गियांग प्रांत में दाओ माइ कब्रिस्तान पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने शहीदों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके प्रति हमेशा आभारी होने की प्रतिबद्धता जताई।
कब्रिस्तान के संरक्षक 66 वर्षीय दुओंग क्वांग केन ने कहा, ‘‘अमेरिका के खिलाफ वियतनाम के युद्ध में देश की ओर से लड़ते हुए शहीद हुए चीनी सैनिकों को यहां दफनाया गया है। मैं इस कब्रिस्तान की अपने स्वयं के लोगों की तरह ही देखरेख कर रहा हूं।’’
वियतनाम में चीन के राजदूत होंग शियायोंग ने बुधवार को दाओ माइ कब्रिस्तान का दौरा करने के दौरान चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उन्होंने अमेरिका-वियतनाम युद्ध के दौरान वियतनाम की ओर से लड़ते हुए शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
चीनी राजदूत के साथ बाक गियांग प्रांतीय पीपुल्स कमेटी के अध्यक्ष ग्येन वान लिन्ह के नेतृत्व में वियतनाम के अधिकारी भी थे। चीन के कारोबारियों, स्थानीय लोगों, छात्रों और मीडियाकर्मियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। अमेरिका-वियतनाम युद्ध के बाद 1,4०० से अधिक चीनी सैनिक शहीद हुए, जिन्हें वियतनाम में दफनाया गया है। इन्हें उत्तरी और मध्य वियतनाम के 22 प्रांतों में 4० कब्रिस्तानों में दफनाया गया है।

Related Articles

Back to top button