राष्ट्रीय

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण 2019 लोकसभा चुनाव से पहले: साक्षी महाराज

99867-sakshi-maharajएटा (उत्तर प्रदेश): भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने शुक्रवार कहा कि राम मंदिर पार्टी के एजेंडा में है और इसका निर्माण 2019 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव से पहले होगा।

साक्षी महाराज ने यहां कहा, राम मंदिर का निर्माण 2019 में होने वाले अगले आम चुनाव से पहले होगा। भाजपा नेता ने दावा किया, राजीव गांधी द्वारा पूजन किये जाने के दिन से ही मंदिर पर काम जारी है। 1985 में गांधी ने अयोध्या में रामजन्मभूमि बाबरी मस्जिद से ताला खोलने का आदेश दिया था। भाजपा नेता ने कहा कि विवादास्पद स्थल पर मंदिर का निर्माण सभी के सहयोग से हो सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य तरीके भी हैं जैसे लोकसभा में एक विधेयक पारित करना।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर हमारे एजेंडा में है। उन्होंने कहा, हम कुरान का आदर करते हैं इसलिए मुस्लिमों को गीता, रामायण और भगवान राम का सम्मान करना चाहिए। हम मस्जिद के खिलाफ नहीं हैं इसलिए मुस्लिमों को मंदिर निर्माण से असहज महसूस नहीं करना चाहिए। विहिप ने संसद में एक विधेयक पेश करने पर जोर दिया ताकि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके। विहिप ने विश्वास जताया कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में एक वास्तविकता बनेगा। विहिप नेता सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी आग्रह किया कि वह संसद के भीतर बिल का समर्थन करें।

Related Articles

Back to top button